देहरादून। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन की ओर से 24 फरवरी से दो मार्च तक द्वितीय नेशनल मास्टर्स गेम्स का आयोजन दून में किया जाएगा। इस दौरान होने वाले 13 खेलों में विभिन्न राज्यों के हजारों खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
मास्टर्स गेम्स फैडरेशन के महासचिव विनोद कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर्स गेम्स में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबाल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, स्वीमिंग, वालीबॉल वुशू समेत 13 खेल होंगे। उन्होंने बताया कि दून में दो स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं होंगे। 24 से 27 फरवरी तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज और 28 फरवरी से दो मार्च तक पवेलियन ग्राउंड में मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब चार हजार खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। अभी तक एक हजार खिलाड़ियों की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मास्टर्स गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग शुल्क लिया जाएगा। 65 प्लस से अधिक आयु वर्ग के लि आधी ओर 80 वर्ष से अधिक वाले खिलाड़ियों को नि:शुल्क एंट्री दी जाएगी।