देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सिविल जज (सीडि) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 11 फरवरी से 13 फरवरी 2020 तक पराविधिक कार्यकर्तागण की नियुक्ति किये जाने हेतु साक्षात्कार किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा आवेदन फार्म भर कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून को प्रेषित किये गये हैं। उन सभी को साक्षात्कार हेतु 11 से 13 फरवरी 2020 तक प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय के सभागार में उपस्थित होने को कहा गया है। साक्षात्कार के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं कार्य अनुभव सम्बन्धी प्रमाण पत्र साथ लाने को कहा है।