देहरादून। नए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के पदभार ही प्रदेश शासन में फेरबदल शुरू हो गया है। प्रभारी सचिव विद्यालयी शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट से भी विद्यालयी शिक्षा का दायित्व लेकर बाध्य प्रतीक्षा डॉ. भूपिंदर कौर औलख को दिया है। वह प्रभारी सचिव सूचना व कुमाऊं मंडल आयुक्त बने रहेंगे। मीनाक्षीसुंदरम से सचिव पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति तथा सीईओ पर्यटन विकास परिषद का दायित्व ले लिया है। उनके पास पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, दुग्ध विकास विभाग बने रहेंगे। अपर सचिव राज्य संपत्ति, राज्य संपत्ति अधिकारी, निदेशक खनन व उपाध्यक्ष एमडीडीए विनय शंकर पांडेय से एमडीडीए की जिम्मेदारी लेकर अपर सचिव मुख्यमंत्री कृषि एवं दुग्ध विकास आईएएस डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को एमडीडीए सौंपी गई है।