पेंशन सप्ताह का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारत सरकार द्वारा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 बनाया गया है जिसके अधीन असंगठित क्षेत्र के कर्मकारो को रू0 3000/- मासिक पेंशन 60 वर्ष की आयु के बाद अनुमन्य कराये जाने हेतु प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना तथा लघु व्यापारी एन0पी0एस0 योजना लागू की गयी है जिसमें 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु के असंगठित कर्मकार अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते है, जो ई0एस0आई0, ई0पी0एफ0 तथा आयकर दाता न हो। लघु व्यापारी का वार्षिक टर्नओवर रू0 1.50 करोड़ से अधिक न हो। 18 से 40 वर्ष की आयु के श्रमिक अपनी आयु के अनुसार अंशदान जमा करेगें, उतना ही अंशदान भारत सरकार द्वारा दिया जायेगा। यह योजना एल0आई0सी0 के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस पेंशन सप्ताह का शुभारम्भ जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में किया गया। पेशंन सप्ताह 30 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2019 तक आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए अधिक से अधिक कर्मकारो पंजीकरण करने तथा जनजागरूकता कैम्प/पंजीकरण कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी द्वारा ऐसे श्रमिकों को जिनका प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना तथा लघु व्यापारी एन0पी0एस0 योजना के अधीन पंजीकरण हो चुका है, शुभारम्भ के दौरान उनके पंजीकरण कार्ड उन्हे वितरित किये गये।
इस अवसर पर विपिन कुमार, उप श्रम आयुक्त प्रशान्त कुमार सहायक श्रम आयुक्त, हिमांशू जोशी, परियोजना निदेशक, रमेश चन्द्र त्रिपाठी जिला पंचायत राज अधिकारी, अनिल कुमार पुरोहित, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, हरेश राम आर्या श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *