प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पटेल नगर गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। पटेल नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब में आठवें गुरु श्री हरि कृष्ण साहिब के पावन प्रकाश पर्व  के उपलक्ष में सातवें दिन गुरुद्वारा साहिब में कथा कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब को मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
 गुरुद्वारा साहिब में प्रातः नितनेम के पश्चात भाई संदीप सिंह हजूरी रागी दरबार श्री अमृतसर वालों ने आसा दी वार का शब्द “भूले मारग जिन्हें बताया, ऐसा गुर बढभागी पाया” का गायन कर संगत को निहाल किया। फतेहगढ़ से पधारे ज्ञानी हरपाल सिंह ने गुरमति विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने आप से पूछो कि गुरुद्वारे जाने का क्या मकसद है क्योंकि बिना मकसद के इंसान कहीं नहीं जाता, अज्ञानता के अंधेरे को खत्म करने के लिए गुरु का ज्ञान जरूरी है, गुरु, ज्ञान का नाम है ।हे भाई रे गुर बिन ज्ञान न होई, गुरुद्वारा होई  ता सोझी पाइये। गुरुद्वारे में अवगुण छोड़ कर गुण लेने जाते हैं। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इस अवसर पर प्रधान हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि 28 जुलाई को कार्यक्रम के आखिरी दिन दीवान प्रातः 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक एवं रात का दीवान शाम 6:30 से 10:30 बजे तक सजेगा। इस अवसर प्रधान हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, गोल्डी रतरा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, करतार सिंह, कुलवंत सिंह, तेजवंत सिंह, ज्ञानी शमशेर सिंह, मदन लाल, रविंदर सिंह बिट्टु, परमजीत सिंह दुग्गल, सुखबीर सिंह, भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *