प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार से बैठेंगे मंत्री

देहरादून। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में लगने वाला जनता दरबार एक बार फिर से गड़बड़ा गया है। बीते दो दिनों से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंत्री नहीं पहुंच रहे हैं जिससे वहां समस्या लेकर पहुंचने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शनिवार को काफी संख्या में फरियादी प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे लेकिन कोई भी मंत्री वहां नहीं पहुंचा जिससे लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा। रविवार को भी कोई मंत्री प्रदेश भाजपा मुख्यालय नहीं आएंगे क्योंकि सभी मंत्री हल्द्वानी में चल रही प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अब मंत्री 18 दिसंबर से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में नियमित रूप से बैठेंगे। ताकि लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *