प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय: बंशीधर भगत

भाजपा सरकार ने अपने दृष्टिपत्र के 75 प्रतिशत वादों को 3 वर्षों से पहले किया पूर्ण: सीएम
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी व समस्त जिलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार जी व गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत का उद्बोधन व मार्गदर्शन पार्टी पदाधिकारियों को मिला।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2022 के चुनावों के लिए कमर कस लें। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है। श्री भगत ने गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दृष्टिपत्र के 75 प्रतिशत वादों को 3 वर्षों से पहले ही पूर्ण कर दिया है तथा बचे हुए शेष वादों को अतिशीघ्र पूर्ण कर दिया जायेगा। राज्य की सरकार जनता के विकास के लिए दिन-रात तीव्र गति से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि इस वर्ष का बजट भी ऐतिहासिक बजट रहा जिसमें सभी क्षेत्रों के लिए शिक्षा एवं खेल, युवा कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति एवं नगर विकास, कल्याण योजनाएं, लोकनिर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, कृशि, वन एवं बेरोजगारों के लिए बजट की व्यवस्था की गई है।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने उपस्थित सभी प्रदेश के पदाधिकारियों का वृत्त लिया व सभी जिलाध्यक्षों से जिले की संगठनात्मक चर्चा कर प्रगति जानी। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने सभी से बूथ तक जाकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी व कुलदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र भसीन, खिलेन्द्र चैधरी, कैलाश शर्मा, श्रीमती राजकुमारी गिरि, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर व सभी प्रदेश मोर्चाध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी महिला मोर्चा, कुन्दन लटवाल युवा मोर्चा, अम्बादत्त आर्य अनुसूचित मोर्चा, राकेश राणा अनु जनजाति मोर्चा, राकेश गिरि ओ.बी.सी मोर्चा, अनिल चैहान किसान मोर्चा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *