बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 26 को

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है चन्द्रबनी वार्ड न0 91 गौतम कुण्ड मन्दिर परिसर सामुदायिक केन्द्र देहरादून में 26 फरवरी 2019 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित शिविर में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्रों पर मौके पर ही पेंशन स्वीकृति की औपचारिकताएं पूर्ण की जायेंगी एवं दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाये जायेगें। इसके अतिरिक्त आपके विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शिविर प्रतिभाग करने एवं शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कार्यशाला का आयोजन 26 फरवरी को 
मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत ने अवगत कराया है कि सांख्यिकीय सुदृढीकरण परियोजना के अन्तर्गत राज्य में एस.डी.जी (सस्टेनेबल डेवलपमैन्ट गोल्स) इन्डेक्स तैयार किया जाना है। जिस हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय कर डाटा एकत्रित किया जाना है।  उन्होंने अवगत कराया है कि विभिन्न विभागों द्वारा एकत्रित किये जाने वाले आंकड़ें, आंकड़ा संग्रहण की Methodology, आंकड़ों का जनपद में प्रभावी नियोजन हेतु उपयोग, नई तकनीक का डाटा एकत्रीकरण में प्रयोग, डाटा विश्लेषण व Validation हेतु Procedure तथा एस.डी.जी इन्डेक्स के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में 26 फरवरी 2019 को पूर्वाहन प्रातः 11 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंन समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को कार्यशाला में व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *