बाबा हरदेव सिंह के 67वें जन्मदिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया वृक्षारोपण

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। निरंकारी सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 67वें जन्मदिवस के अवसर पर निरंकारी सत्संग भवन, रेस्टकैम्प, देहरादून में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अनेको श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर वर्ष निरंकारी जगत में इस दिन को गुरूपूजा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सफाई अभियान, वृक्षारोपण आदि के द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की दी गयी शिक्षाओं को याद किया गया। बाबा हरदेव सिंह जी ने अपने विचारों में फरमाया है कि “प्रदूषण अन्दर हो या बाहर दोनों ही हॉनिकारक है” अर्थात हमारे मन के भीतर अंहकार, द्वेष, ईष्या, नफरत आदि भावों से उत्पन्न होने वाला प्रदूषण और हमारे वातावरण में होने वाला प्रदूषण दोनों ही मनुष्य को हॉनि पहुँचाते है। सत्संग से हमारा मन पवित्र होता है। ब्रहमज्ञान से मनुष्य इस परमपिता निरांकार की पहचान कर पाता है, तभी मानव को स्वयं का ज्ञान भी होता है। इसी प्रकार हमारे आसपास साफ-सफाई होने एवं वृक्षारोपण करने से बाहरी वातावरण स्वच्छ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *