बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में जनवरी के अंत में फिर से मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही चारों धामों में भारी हिमपात होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार है।
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है, जो कि 31 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचेगा। इससे देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल के तराई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मसूरी, चकराता, धनोल्टी, मुक्तेश्वर, मुनस्यारी समेत दो से ढाई सौ मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में भी 31 जनवरी को भारी हिमपात होने होने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *