बेटी-बचाओ जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी को

रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने बताया है कि जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल के निर्देशों के क्रम में आगामी 24 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय बालिका दिवस जन-जागरूकता से संबन्धित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिसमें मुख्यतः ‘‘समाज में कन्या भ्रूण हत्या रोक थाम‘‘ व बेटी-बचाओ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उन्होने समस्त प्राचायर्, राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं समस्त प्राचार्य नर्सिगं काॅलेज को निर्देश दिये है कि आगामी 24 जनवरी को जिसमें बलिकाओं के सम्मान समाज में कन्या भ्रूण हत्या रोक थाम व बेटी-बचाओ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें श्रोता के रूप में विद्यालय समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होने कहा कि राजकीय इण्टर काॅलेज स्तर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 500रू0, द्वितीय पुरूस्कार 300रू0 व तृतीय पुरूस्कार 200रू0 की धनराशि प्रदान की जायेगी। राजकीय स्नातक स्तर पर आयोजित प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरूस्कार- 750रू0, द्वितीय पुरूस्कार-500 एवं तृतीय पुरूस्कार 250रू0 प्रदान की जायेगा। तथा विद्यालय प्रबन्धन की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *