रूद्रपुर/देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोविड-19 को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत बेरोजगारो को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने आज स्टेटवाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के माध्यम से विडियो कांफ्रेस के द्वारा रूद्रपुर, सितारगंज व खटीमा के स्वान केन्द्रो मे बैठे लोगो का साक्षात्कार लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने साक्षात्कार मे आये युवाओ से कहा वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ लेते हुए स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। उन्होने कहा जो भी व्यक्ति जिस योजना हेतु धनराशि ले रहा है, उसका शत-प्रतिशत भाग उसी योजना मे खर्च करे ताकि निकट भविष्य मे उस योजना के अच्छे परिणाम आ सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आज 72 लोगो का साक्षात्कार होना था जिसमे 14 लोग अनुपस्थित थे, शेष 58 लोगो के साक्षात्कार लिये गये तथा विभिन्न रोजगार हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र से दुकान, साईबर कैफे, कृषि, जनरल स्टोर, रेस्टोरंेट आदि हेतु लोगो द्वारा आवेदन किये गये थे। आज के साक्षात्कार मे प्रवासियो को भी ऋण स्वीकृत किये गये जिसमे राजस्थान से रूद्रपुर आये मंजीत मंडल को कोल्ड स्टोर हेतु 09 लाख, मुम्बई से आये विजेन्द्र को रेडिमेड के कार्य हेतु 07 लाख, राजस्थान से आये रमेश सिंह को ट्रांसपोर्ट हेतु 10 लाख, पंजाब से सितारगंज आये कुलवीर सिंह को साईबर कैफे हेतु 04 लाख स्वीकृत किये गये। जिन लोगो को ऋण उपलब्ध कराया गया है, सरकार द्वारा उन्हे 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया 17 अगस्त को काशीपुर, जसपुर, बाजपुर व गदरपुर के युवाओ का साक्षात्कार किया जायेगा। उन्होने बताया आज जो 14 लोग अनुपस्थित थे उनका भी शीघ्र ही साक्षात्कार लिया जायेगा। साक्षात्कार मे महाप्रबन्धक उद्योग चंचल सिंह वोहरा, बैंक समन्वयक के0डी0नौटियाल, निदेशक आरसेठी व सुनील पंत उपस्थित थे।