नई दिल्ली/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया है।
देश के कई राज्य के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा को अब ट्रांसफर कर राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्रा के स्थान पर बंडारू दत्तात्रेय अब हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। साथ ही आरिफ मोहम्मद खान अब केरल में राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. डा. तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां पदभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी।