देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आज नये प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को कार्यभार सौपा और प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं उन्हें द्वारा उनके कार्यकाल में दिये गये सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
श्री अजय भट्ट ने कहा कि उनके कार्यकाल के 04 वर्श उपलब्धियों के वर्श रहे है। इन चार वर्शो में जहां एक ओर राज्य विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली वही लोकसभा सहित अन्य सभी चुनावों में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 57 सीटों पर विजय प्राप्त कर इतिहास की रचना की और लोकसभा चुनाव में दूबारा पाचों सीटों परं अभूतपूर्व विजय प्राप्त की थी। ऐसा प्रदेश में कभी नही हुआ।
श्री भट्ट ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को षानदार विजय प्राप्त हुई और 07 में से 05 मेयर पदों पर भाजपा के उम्मदवार जीते। प्रदेश में पंचायत चुनाव मे भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की और 14 में से 12 जिलापंचायत अध्यक्ष भाजपा ने जीते जिसमें मातृ शक्ति की संख्या 09 थी। उन्होने कहा कि सहकारिता चुनाव में भी भाजपा ने इतिहास की रचना की। कई दशकों से सहकारिता के पदों पर काबिज कांग्रेस को भाजपा उम्मीदवारों से पराजय का सामना करना पडा़। आज प्रदेश में सहकारिता में विकास की एक नई परिभाशा देखी जा रही है। श्री अजय भट्ट ने कहा कि इस दौरान विधानसभा के दो उप चुनाव जो पिथौरागढ़ व थराली में हुये में भाजपा ने पुनः विजय प्राप्त की।
श्री भट्ट ने बताया कि संगठनात्मक कार्य करने के साथ साथ केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने और उन्हें कार्यान्वित करने में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और केन्द्र द्वारा निर्धारित संगठन के विभिन्न कार्यक्र्रमों में चाहे वे CAA से सम्बन्धित राश्ट्रीय कार्यक्रम हो चाहे राफेल से जुडा़ मुद्दा हो में भाजपा उत्तराखण्ड द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।
श्री भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुषासन का स्थान बहुत महत्वपूर्ण हो और इसे कायम रखने के लिए आवष्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाये गये जिससे भाजपा की पहचान कायम रहे। पहली बार पार्टी निधि हेतु 25 करोड़ इकट्ठा कर उत्तराखण्ड भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके पैरों पर खडा़ करके एक नया इतिहास रचा हैं।
श्री अजय भट्ट ने कहा कि ये उपलब्धियां या कार्य बिना प्रदेष पदाधिकारियों जिला, मण्डल, बूथ तक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना सम्भव नही थे। इसलिए इन उपलब्धियों का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को है और उनके प्रति अपना धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूॅ। उन्होने नये प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत को बधाई के साथ षुभ कामना देते हुए कहा कि वे उनका पूर्ण सहयोग करेंगे।