भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा कार्यक्रम जारी

देहरादून। आबकारी कांस्टेबलों और प्रवर्तन कांस्टेबलों के पदों के लिए शारीरिक परीक्षा कार्यक्रम उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। शारीरिक परीक्षा जिलावार 27 फरवरी से 21 अप्रैल के बीच आयोजित होगी।
सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि शारीरिक परीक्षा खेल कूद एवं युवा कल्याण विभाग के साथ मिलकर आयोजित करवाई जा रही है। प्रारंभ में दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की शारीरिक परीक्षा होगी, इसके बाद एक पद के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि हरिद्वार और देहरादून में आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण अभी प्रथम चरण की ही शारीरिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, शीघ्र दूसरे चरण की तिथियां भी जारी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आवेदक प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र की जानकारी आयोग की वेबसाइट से ले सकते हैं। साथ ही अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में होने वाले बदलावों के लिए भी आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
परीक्षा कार्यक्रम (सभी जगह शारीरिक परीक्षा 27 फरवरी से) 
अल्मोड़ा – 14 मार्च तक
बागेश्वर –  07 मार्च तक
चमोली- 06 मार्च तक
चम्पावत- 07 मार्च तक
देहरादून- 21 अप्रैल तक
हरिद्वार – 10 अप्रैल तक
नैनीताल – 03 अप्रैल तक
पौड़ी गढ़वाल – 08 मार्च तक
पिथौरागढ़- 12 मार्च  तक
रुद्रप्रयाग- 05 मार्च तक
टिहरी गढ़वाल – 05 मार्च तक
यूएसनगर – 19 अप्रैल तक
उत्तरकाशी – 08 मार्च तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *