पूर्व सीएम खंडूडी को मिली जगह, 41 सदस्यों की बनायी गयी है समिति
देहरादून। लोकसभा चुनाव के मद्देजनर भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। 41 सदस्यों वाली समिति में जहां पूर्व सीएम बी.सी. खंडूडी को जगह मिली है, वहीं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से परहेज किया गया है।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 41 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल किया हैए जबकि काशीपुर में पुलिस चौकी विवाद में घिरे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से परहेज किया गया है। इस विवाद में पांडे भी नामजद हैं। पार्टी की ओर से जारी की गयी सूची में त्रिवेंद्र सरकार के सभी कैबिनेट और राज्यमंत्रियों में केवल पांडे ही हैं, जिन्हें इस कमेटी में रखने से परहेज किया गया है।
चुनाव प्रबंध समिति
कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी, बची सिंह रावत, पूरनचंद्र शर्मा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विनय रौहेला, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक. यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री रेखा आर्य, खजान दास, गजराज सिंह बिष्ट, विधायक हरबंस कपूर, कुलदीप कुमार, मयंक गुप्ता, अनिल गोयल, राजेश कुमार, श्यामवीर सैनी, डॉ. देवेंद्र भसीन, पुष्कर काला, पुनीत मित्तल. विश्वास डाबर, बलराज पासी, ओपीएस राणा, कुसुम कंडवाल, विधायक मुन्ना चौहान, शादाब शम्स, भगवत प्रसाद मकवाना, खिलेंद्र चौधरी, हरभजन सिंह चीमा, लीलावती राणा, नीरू देवी।