देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ‘‘सबका साथ, सबका विकास व सबका विष्वास’’ को समाहित करता हुआ देश के विकास का रोड-मैप है। इस बजट में सभी वर्गों के हितों को चिन्ता करने के साथ देष की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं।
केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि बजट में जहाॅ आम लोगों को विभिन्न रियायतें दी गई हैं वही मजबूत अर्थव्यवस्था और विकास के लिए आवष्यक प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आयकर को लेकर जिस प्रकार से बड़े स्तर पर रियायतंें दी गई हैं वे ऐतिहासिक हैं और इसका लाभ जहां करोड़ों करदाताओं को मिलेगा वहीं कर देने वालों की संख्या में भी वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री ने सन् 2022 तक किसानों की आय दुगना करने की जो बात कही है उसे प्राप्त करने के लिए किसानों के लिए कई नयी योजनाएं शुरू की जा रही है, जिनमें कुसुम योजना व परम्परागत कृषि विकास योजना शामिल हैं। देश में दुग्ध उत्पादन को 2025 तक दुगना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो अपने आप में एक क्रान्तिकारी कदम है। किसानों के हित में किसान रेल शुरू करने व 16 सूत्री कार्यक्रम घोषित किया गया हैै। बजट में शिक्षा व उच्च शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं और शीघ्र घोषित होने वाली नई शिक्षानीति के कार्यान्वयन के लिए बड़े स्तर पर प्रबन्ध किये जा रहे हैं।
श्री भगत ने कहा कि देश के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक ओर उद्यमिता को और बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नये उद्योगों को स्थापित किये जाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने की दिशा में प्रावधान किये गये हैं। देश में अवस्थापना विकास के लिए 100 लाख करोड़ रूपये से अधिक खर्च किये जायेंगे जिसमें ऊर्जा विकास, राजमार्ग निर्माण, रेलवे, एयरपोर्ट, मैट्रो, विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण शामिल होगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार भी पैदा होंगे। बजट में पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आगे बड़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है। बजट में सस्ते आवास, रियल-एस्टेट में रियायतों का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट नयी अर्थव्यवस्था को विकसित करने वाला है और इसमें सामाजिक सुरक्षा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर व केन्द्र की सरकार को हार्दिक बधाई देते हैं।