भाजपा: महानगर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के देहरादून न पहुंचने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व स्वागत करने पुलिस लाइन रेस कोर्स पहुंचे जहां उन्होंने  ढोल दमाऊ और स्थानीय लोक कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एवं शीर्ष  नेतृत्व के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
तत्पश्चात रेस कोर्स धर्मपुर, आराघर, घंटाघर,  दिलाराम बाजार, कैंट रोड होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की भगवा गुब्बारों से सजी गाड़ियों का काफिला रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास पहुंचा जहां पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को टेलीफोन द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध है। हमने 2017 विधानसभा चुनाव के विजन डॉक्यूमेंट मैं शामिल ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का वायदा पूरा कर दिया है जो पर्वतीय राज्य की मूल अवधारणा मैं था मैं जल्द ही आपके बीच उपस्थित होऊंगा।
रैली में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, राज कुमार पुरोहित, जितेंद्र रावत मोनी,  ब्रज भूषण गैरोला, विश्वास डाबर, शिवप्रसाद ममगाईं, रविंद्र कटारिया, शोभाराम प्रजापति, शादाब  शम्स, महानगर महामंत्री रतन चौहान, सतेंद्र नेगी, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पार्षद आलोक कुमार, राजपाल  पयाल अनीता सिंह अजय सिंघल सुशीला रावत नंदिनी शर्मा मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल दिनेश सती  धर्मपाल रावत  विजय थापा  राजीव गुरंग,  पूनम ममगाई, अशोक राज पवार  बबलू बंसल  मनीष बिष्ट सुभाष यादव,आनंद प्रकाश नौटियाल राजेंद्र ढीलो  नवीन नौटियाल वाणी विलास तिवारी अनुराग भाटिया करुण दत्ता रविंद्र बाल्मीकि श्रीमती बृज लेस गुप्ता इंदु पुंडीर, वैजयंती माला निधि राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *