हरिद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मां मंनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने 51 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए। सोमवर को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के माध्यम से 51 लाख रुपये का चेक दिया। इस मौके पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गयी धनराशि में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से 25 लाख तथा पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी की ओर से 26 लाख रुपए की सहयोग राशि का योगदान किया गया है।