मंहगाई के विरूद्ध महिला कांग्रेस ने भरी हुंकार

गांधी पार्क के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन, भाजपा सरकार की विफलता को रखा जनता के सम्मुख
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर महिला कांग्रेस द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में आज मंहगाई के विरूद्ध हुंकार भरते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी प्रतिभाग किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में गांधी पार्क देहरादून के मुख्य द्वारा पर धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की विफलता को जनता के सम्मुख रखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्श 2020 के प्रारम्भ से ही रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में लगातर दूसरी बार भारी वृद्धि से केन्द्र की मोदी सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि गरीब जनता के हितों से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर अब उसके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का षोशण कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब जनता के हितों की अनदेखी करते हुए चुनिन्दा औद्योगिक घरानों को पल्लवित-पोशित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि कर रही है।
पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी होने के बावजूद केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा तेल कम्पनियों को फायदा पहुंचाते हुये रसोई गैस सिलेण्डर के दामों मे लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाक डाला जा रहा है। केन्द्र सरकार के इस आम जन के हितों पर कुठाराघात करने वाले निर्णय से सबसे अधिक समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के हितों पर चोट पहुंची है। महिला कांग्रेस ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों पर मंहगाई रोकने में विफल साबित होने का आरोप लगाते हुए  कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई से आम जनता की कमर तोडकर रख दी है। मंहगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम भाजपा सरकार अपनी विफलता का बोझ आम जनता के कंधों पर बढ़ती जा रही है। जिस प्रकार भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में वृद्धि की जा रही है उससे गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है। रसोई गैस की कीमतों में 150 रूपये की भारी वृद्धि से सबसे अधिक गृहणी की रसोई प्रभावित हुई हैं।  कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन ने किया।
कार्यक्रम में श्रीमती बिमला मन्हास, मीना रावत, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, षांति रावत, रीता पुश्पवाण, हेमा पुरोहित, संतोश सैनी, कविता माहुर, अमिता कौशल, आषा षर्मा, संगीता गुप्ता, उशा गौतम, सुषीला शर्मा, सावित्री थापा, नैना रमन, कविता भाटिया, सविता सोनकर, रीता रानी, अनीता दास, मंजू चैधरी, निखत, मंजू डोभाल, सरिता बिश्ट, देविका रानी, संध्या थापा, उर्मिला थापा, मनकला, सत्या पोखरियाल, माल्ती देवी, अनिता निराला, उशा, कविता भाटिया, देविका रानी, देवेन्द्र कौर, तेजेन्द्र कौर, दीपा चैहान, वन्दना थापा, वन्दना शर्मा, सुदेश देवी, संदीप चमोली, संजय भट्ट, रेणु नेगी, मधु थापा, सरोज नेगी, शकुन्तला शर्मा, अनीता कोहली, अम्बिका चैहान, कान्ता क्षेत्री, उर्मिला गुप्ता, ममता बसनेत, मंजू चैहान, उशा रानी, सीताराम नौटियाल, बिमलेश, ऋतु नन्दा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *