मतदान पार्टियां अपने-अपने गंतव्यों को रवाना

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)।  त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2019 के प्रथम चरण 05 अक्टूबर को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विकासखण्ड, डोईवाला एवं रायपुर में सदस्य ग्राम पचंायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों पर निर्वाचन हेतु मतदान पार्टियां को अपने-अपने गंतव्यों को रवाना हो गई। विकासखण्ड डोईवाला के 386 सदस्य ग्राम पंचायत, 36 प्रधान ग्राम पंचायत, 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 05 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु 203 मतदान पार्टियां शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला से रवाना हुई तथा कल मतदान सम्पन्न होने के उपरान्त यही पर बने स्ट्रांगरूम में मतपेटियां जमा की जायेंगी। इसी प्रकार विकासखण्ड रायपुर के 257 सदस्य ग्राम पंचायत, 35 प्रधान ग्राम पंचायत, 20 सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा 02 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु 54 मतदान पार्टियां महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर  रवाना हुई तथा 05 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होने पर यही पर बने स्ट्रांगरूम में मतपेटियां जमा की जायेंगी।
त्रिस्तरीय पंचायत के तहत विकासखण्ड डोईवाला के लिए 82 मतदान केन्द्र एवं 203 मतदेय स्थल पर कुल 1,10729 मतदाता, जिनमें 56446 पुरूष एवं 54283 महिला शामिल है, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड रायपुर के लिए 48 मतदान केन्द्र एवं 54 मतदेय स्थलों पर कुल 19357 मतदाता, जिनमें 9927 पुरूष एवं 9430 महिला शामिल है, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन प्रक्रियाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा रही है। प्रथम चरण के मतदान में विकासखण्ड डोईवाला के 21 मतदान केन्द्र एवं 53 मतदेय स्थल संवेदनशील तथा 11 मतदान केन्द्र एवं 48 मतदेय स्थल अति संवेदनशील हैं। वहीं विकासखण्ड रायपुर के 04 मतदान केन्द्र एवं 05 मतदेय स्थल संवेदनशील तथा 03 मतदान केन्द्र व 3 मतदेय स्थल अति संवेदनशील स्थल के रूप में चिन्हित है जहां पर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *