महानगर कांग्रेस ने जिला अधिकारी को समस्याओं से कराया अवगत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर महानगर की जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि आप विदित ही हैं की वर्तमान में पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप फैला है तथा इससे उत्तराखण्ड भी अछूता नहीं है। देहरादून महानगर राज्य की राजधानी होने के कारण काफी
भीड़-भाड़ वाला शहर है। महानगर की विभिन्न समस्याओं से आपको अवगत कराते हुए उन पर शीघ्र
कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं-
1. कोराना महामारी के दौरान भारत सरकार द्वारा राशन वितरित कराया जा रहा है लेकिन बहुत जगह यह देखनें में आ रहा है कि राशन सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसी जगहों को चिन्हित कर राशन उपलब्ध कराया जाए।
2. जिन लोगों के राशन कार्ड नवीनिकरण नहीं हुए हैं उनके राशन कार्ड का नवीनीकरण कराकर
उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाये।
3. जो राशन कार्ड ऑनलाइन आधार से लिंक नहीं हो पाये उन लोगों के सामनें खाद्यान का संकट है उन लोगों को भी राशन उपलब्ध कराया जाये।
4. इस तरह के पात्र लोगों को जव तक ऑनलाईन राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक ना हो जायें उनके सामनें भी खाद्यान का संकट पैदा हो रखा है उनकी भी समस्या का समाधान किया जाए।
5. एसे लोग जिनके राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं हुए हैं उनको भी टेप्मरेरी राशन कार्ड उपलब्ध
कराया जाए ताकि उनके परिवार के सामनें खाद्यान्न का संकट ना होने पाये।
6. प्रायः एसा देखनें में आ रहा है कि कुछ लोग बिना प्रशासन की अनुमति के भोजन वितरण कर रहे हैं, एसे लोगों पर भी रोक लगाई जाए ।

*(लाल चंद शर्मा)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *