देहरादून,(गढ़वाल का विकास)। चमोली में लाॅकडाउन ड्यूटी के दौरान Uttarakhand Police के फायरमैन प्रदीप टम्टा के पास एक छोटी सी मासूम लड़की आयशा आई और बोली अंकल हमारे घर में तीन दिन से गैस सिलेंडर खत्म है, खाना नहीं बन पा रहा है। पापा भी लाॅकडाउन के कारण बाहर फंसे हैं, आप हमारी कुछ मदद कर दीजिए। मासूम की बात सुनकर प्रदीप तुरंत बच्ची के साथ उनके घर पहुंचे। घर से खाली सिलेंडर लिया और गैस एजेंसी जाकर अपने पैसों से सिलेंडर भरवाकर उनके घर पहुंचाया। मासूम बच्ची ने खुशी से कहा थैंक्यू पुलिस अंकल। 