मुख्यमंत्री ने निगम पार्षदो से की ये अपेक्षा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निगम के पार्षदों से स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि यद्यपि शहर में स्वच्छता के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं, फिर भी इस दिशा में सभी को ध्यान देना चाहिए, उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य से जुड़ा विषय भी है।
मुख्यमंत्री आवास में महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ बड़ी संख्या में पधारे नगर निगम पार्षदों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान के प्रति भी सजग रहने को कहा। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, महानगर अध्यक्ष श्री विनय गोयल आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *