देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कोविड-19 के दृष्टिगत शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु निम्न महानुभावों द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गई।
= इंडियन बैंक परिवार की ओर से मंडल प्रमुख, देहरादून श्री आशीष तिवारी द्वारा ₹10 लाख की धनराशि का चेक दिया गया।
= सूबेदार मेजर (अवकाश प्राप्त), अध्यक्ष, देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार श्री दिनेश चंद्र सकलानी द्वारा 01 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
= समस्त 16वीं गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा 01 लाख 25 हजार 502 रुपए की धनराशि का चेक दिया गया।
= लुमनसंस प्राइवेट लिमिटेड श्यामपुर, ऋषिकेश द्वारा 11 हजार रुपए की धनराशि का चेक दिया गया।