देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कोविड- 19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष एवं पी0एम0 केयर हेतु विभिन्न महानुभावों/संस्थाओं द्वारा कुल 1,56,600 (रुपये एक लाख छप्पन हजार छ सौ मात्र ) की सहयोग धनराशि प्रदान की गई। यह धनराशि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिहं रावत के माध्यम से सौंपी गई। इसमें 1,44,500 (रुपये एक लाख चवालीस हजार पांच सौ मात्र) की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एवं 12,100 (रुपये बारह हजार एक सौ मात्र ) की धनराशि पी0एम0 केयर हेतु शामिल है।