यातायात जागरूकता रैली का आयोजन

रूड़की/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के क्रम में आज अंतिम दिन यातायात पुलिस रुड़की एवं ए आर टी ओ रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से गंगनहर रूड़की में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,  जिसमें  बी॰एस॰एम॰ डिग्री कालेज़ और इण्टर कालेज़ के प्रधानाचार्य व शिक्षक और लगभग 500 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त यातायात जागरूकता रैली  बी॰एस॰एम॰ तिराहे से प्रारंभ हो कर आज़ाद नगर और रामनगर हो वापस बी॰एस॰एम॰ कालेज़ पर  समाप्त हुई जिसके माध्यम से रुड़की की समस्त सम्मानित जनता से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई l भारत पेट्रोलियम लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों और वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया और उत्तम सुगर फैक्टरि में गन्ने की ट्राली में रिफलेक्टर टेप और त्रिकोणीय रेफलेक्टर लगाये गये। साथ ही जूविलेंट फैक्ट्री भगवानपुर में कार्यरत स्टॉप व वाहन चालकों को यातायात  नियमों से अवगत कराकर जागरूक किया गया तथा यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गयी और रोटरैक्ट क्लब रुड़की के सहयोग से बस अड्डा रुड़की पर पेंपलेट बाँट कर और वाहनो पर स्टिकर लगा कर रुड़की की जनता को यातायात के नियमो का पालन करने के लिए जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *