यूएस कार्निवाल: वाटर स्पोर्टस का किया जायेगा आयोजन

रूद्रपुर। जनपद मे 16 फरवरी से 20 फरवरी तक यूएस कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवाल के अन्तर्गत जहां 16 फरवरी से 20 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम स्पोर्टस स्टेडियम रूद्रपुर मे आयोजित किये जायेगंे वही हरिपुरा बौर जलाशय क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र मे लाने हेतु 16 फरवरी से 20 फरवरी तक वाटर स्पोर्टस का आयोजन किया जायेगा। वाटर स्पोर्टस के आयोजन को आयोजित करने हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा हरिपुरा बौर जलाशय का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने बताया 16 फरवरी से जलाशय मे वाटर स्पोर्टस प्रारम्भ किये जायेंगे साथ ही 17 फरवरी को  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रीय वाटर स्पोर्टस का शुभारम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी बीसी त्रिवेदी, ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट व सिचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *