देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री दरबार साहिब, देहरादून के मंहत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा योग को अपने जीवन में आत्मसात कर लें। आज की भागदौड़ भरे जीवन में योग ही हमें तनाव भरे जीवन से मुक्ति दिला सकता है व हमें जीवन जीने की कला सिखा सकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों का आह्वाहन किया कि वे बच्चों को बचपन से ही योग के महत्व समझाते हुए योग से जोड़ें। कोरोना काल में योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में संजीवनी है। योग में ऐसे विविध आयाम मौजूद हैं जो हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास में महत्वपर्णं भूमिका निभा सकते हैं, यह तभी सम्भव है जब हम अनुशासन के साथ योग को अपने जीवन में उतराने का संकल्प धारण कर लेते हैं।