राजकीय पॉलीटेक्निक जसोवाला के भवन निर्माण को 6.24 करोड़ की राशि निर्गत

विकासनगर डिग्री कॉलेज के सांइस ब्लॉक के निर्माण हेतु भी निर्गत की गयी 3.52 करोड़ की राशि
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष प्रयासों से प्रधानमंत्री सहभागिता योजना के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक जसोवाला विकासनगर के फेस 02 के भवन निर्माण हेतु रू0 6.24 करोड़ तथा विकासनगर डिग्री कॉलेज के सांइस ब्लॉक के निर्माण हेतु रू0 3.52 करोड़ की राशि निर्गत कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सुरेश जोशी ने बताया कि इसी योजना के तहत रू0 11.42 करोड़ की धनराशि राजकीय पॉलीटेक्निक बलस्वागांज हरिद्वार के भवन निर्माण हेतु भी शीघ्र स्वीकृत की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *