राजयोगिनी दादी जानकी के देवलोक गमन पर CM ने किया शोक व्यक्त

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी के देवलोक गमन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय दादी माँ जानकी जी का पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित रहा। विश्व शांति व समाज के लिए इनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे विश्व की सबसे स्थिर मन की महिला थीं। उन्होंने 140 देशों में स्थित संस्थान के 8500 सेवाकेंद्र का  कुशल संचालन किया। देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दादी जानकी को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसेडर भी नियुक्त किया था। दादी जी के  नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *