राज्यपाल के अभिभाषण व विपक्ष के हंगामे के बीच उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल के अभिभाषण व विपक्ष के हंगामे के बीच उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैंण में शुरू हो गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बजट अभिभाषण से सत्र का आगाज किया। इससे पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गार्ड ऑफ लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक समेत कैबिनेट के मंत्री विधायक मौजूद रहे।
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में शुरू हो गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 45 मिनट का बजट अभिभाषण भाषण दिया। जिसमें सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का पर फोकस है। अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधायक हरीश धामी, करण मेहरा, मनोज रावत और प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के सभी विधायक वेल में पहुंचे। विधायकों की सुरक्षा कर्मियों से खूब धक्का-मुक्की हुई। राज्यपाल का भाषण हंगामे के बीच पूरा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *