रामजन्म भूमि मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा का CM ने किया स्वागत

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकसभा में श्री रामजन्म भूमि मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों का सपना अब साकार होने जा रहा है। भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसी आस्था का सम्मान है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भव्य राम मंदिर के फैसले को समाज में परस्पर सौहार्द और प्रेम को मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह भारतवर्ष की सहिष्णुता का अनुपम उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *