देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर चुगे गये हैं जिनमें आज 14 अपै्रल 2020 के सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर, श्री रामलाल, वरिष्ठ अधिकारी टीएचडीसी ऋषिकेश देहरादून तथा शासकीय विभाग से कोरोना वाॅरियर, गोविन्द सिंह नेगी, अनुसेवक कार्यालय तहसील मसूरी देहरादून को चुना गया है। जनपद देहरादून से माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष में आज सहायता राशि प्रदान करने पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, देहरादून को कोरोना वारियर चुना गया है।
आज के कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
श्री रामलाल,
वरिष्ठ अधिकारी, टीएचडीसी ऋषिकेश देहरादून।
जिला प्रशासन को टीएचडीसी संस्थान द्वारा निर्धन परिवारों के लिए भोजन एवं राशन पैकेट, मास्क, सेनिटाइजर उपलब्ध करवाकर वितरण में सहयोग प्रदान किया गया।
—————————————————————————
आज के कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)
श्री गोविन्द सिंह नेगी,
अनुसेवक, कार्यालय तहसील मसूरी, देहरादून।
————————————————————————
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(MDDA) देहरादून
माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि रू0 2.51 करोड़ सहायता राशि प्रदान की गयी।