रुड़की/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। रुड़की में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पुरानी तहसील की एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। वहीँ सिविल अस्पताल में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट और उसकी पुत्री में कोरोना की पुष्टि हुई है। फिजियोथेरेपिस्ट के पिता पहले ही कोरोना पॉजिटिव आये थे।
रुड़की में एक बार फिर कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है। आज आई रिपोर्ट में तीन लोग फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पुरानी तहसील निवासी एक 42 वर्ष की महिला है। जो कि दिल्ली से लौटी थी और 8 जून को इसके सेम्पल लिए गए थे। इसके बाद होम क़वारन्टीन किया गया था। दूसरा 36 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी है जो कि सिविल अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर तैनात है तीसरी कोरोना पॉजिटिव फिजियोथेरेपिस्ट की 2 वर्षीय पुत्री है। फिजियोथेरेपिस्ट के 63 वर्षीय पिता पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सीएमएस संजय कंसल ने इसकी पुष्टि की है।