रेपिड टेस्ट 2 दिन के लिए किया गया स्थगित

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रसार पर नियंत्रण के दृष्टिगत लागू लाॅक डाउन की अवधि में भारत सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी के अनुसार व्यवस्थाओं का सम्पादन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लाॅक डाउन अवधि में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु तैनात  अधिकारियों/कार्मिकों से सम्मान समारोह से बचने तथा दायित्वों के निर्वहन के दौरान पूर्ण सुरक्षा उपकरण एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया रेपिड टेस्ट आई.सी.एम.आर के निर्देशानुसार 2 दिन के लिए स्थगित किया गया है। भारत सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में जारी नवीन दिशा-निर्देश के उपरान्त आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि सिविल सोसायटी से अनेक व्यक्ति/ संस्थाएं निर्धन एवं निराश्रितों व्यक्तियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार भोजन पैकेट/खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *