रोजगार मेला 23 को, सीएम करेंगे शुभारम्भ

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिला रोजगार एवं सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने अवगत कराया है कि आगामी 23 जनवरी को श्री गुरू राम राय (पी.जी) कालेज में आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेले का मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रातः 10ः30 बजे शुभारम्भ किया जायेगा। जिला रोजगार एवं सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अब तक 2 हजार से अधिक बेरोजगारों द्वारा विभिन्न पदों हेतु आवेदन किया है।
विदित है कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में लगभग 4555 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य हैं जिसमें फाॅर्मा, फाॅर्मा सर्विस, सेवा, सुरक्षा, मैपयुफैक्चरिंग (विनिर्माण), मार्केटिंग, हाॅस्पिटलिटी और आईटी सैक्टर की लगभग 30 नियोजक कंपनियों ने रोजगार मेंले में प्रतिभाग कर रही हैं, जो बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी एनएससी नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल की वेबसाईट www.ncs.gov.in  पर आॅनलाईन आवेदन भरकर उसका प्रिन्ट आउट लेकर सीधे प्रतिभाग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *