देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में 31 अक्टूबर 2017 को प्रातः 11 बजे करियर कांउसिलिंग दिवस एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में एन टी.टी एफ अषोका लेलैण्ड पंतनगर एवं एन टी.टी एफ स्नाईडर इलैक्ट्रिक प्रा0 लि0 में टैªनी के 100-100 पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। एन.टी.टी.एफ अषोका लेलैण्ड पंतनगर के टैªनी पदों हेतु षैक्षिक योग्यता इन्टमीडिएट न्यूनतम 50 प्रतिष्त् अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा एन टी.टी एफ स्नाईडर इलैक्ट्रिक प्रा0 लि0 में टैªनी के पदों हेतु इन्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग में न्यूनतम 50 प्रतिष्त अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2017 को प्रातः 11 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में अपना नाम माॅडल कॅरियर सेन्टर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्याल देहरादून में अंकित करवा सकते है, तथा मेले में प्रतिभाग करने के लिए भारत सरकार की वेबसाईट www.ncs.gov.in में भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं। साक्षात्कार के समय अपने मूल प्रमाण-पत्रों की सहित एवं उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आईडी पू्रफ सहित उपस्थित होना अनिवार्य है।