लक्सर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। नगर पालिका परिषद लक्सर द्वारा पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों/ कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को मास्क सैनिटाइजर किट वितरित की गई। नगर में चल रही राम रसोई का निरीक्षण अधिशासी अधिकारी श्री गौहर हयात वह चेयरमैन अमरीश गर्ग आदि ने कर्मचारियों को साथ लेकर नगर में रुके हुए मजदूर व मुसाफिरो के खाने की व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं सफाई कर्मचारियों के द्वारा लक्सर नगर में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु गली मोहल्लों में दवाओं का छिड़काव किया गया। गौरतलब है कि अधिशासी अधिकारी गौहर हयात नगर पालिका परिषद लक्सर में समय-समय पर नगर के गली मोहल्लों में गरीब बेसहारा लोगों के खाने पीने की व्यवस्था अथवा साफ सफाई का पूरा ध्यान रख रहे हैं और समय-समय पर दवाओं का छिड़काव अथवा गलियों में सिनेटाइन करा रहे हैं वही परिषद के चेयरमैन अमरीश गर्ग द्वारा भी लगातार खाने की व्यवस्था को सकुशल रूप से चलाया जा रहा है। नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी लक्ष्मण सिंह यामिनी गोयल सुरेंद्र सिंह गुलशेर अली आदि दिन रात मेहनत करके कोरोनावायरस की तो रोकथाम हेतु अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं