लांसनायक दिनेश सिंह सहित हंदवाङा में शहीद सैन्य अधिकारियों-जवानों की शहादत को CM ने किया नमन

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा जनपद निवासी लांसनायक दिनेश सिंह सहित हंदवाङा में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों और जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने कहा कि देश रक्षा के लिए हमारे जवानों ने सर्वोच्च बलिदान किया है। हमें इनकी शहादत पर गर्व है। ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा शहीद के परिजनों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *