लोकसभा चुनाव-2019ः PM की रैली 5 को, समितियों का किया गया गठन

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच अप्रैल को परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। रैली की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया है।
देहरादून के मेयर और प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए भाजपा ने व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न समितियों का गठन किया है। रैली के संयोजक राजपुर रोड विधायक व प्रदेश महामंत्री खजानदास, सह संयोजक मेयर सुनील उनियाल गामा व प्रधानमंत्री कार्यालय रैली संबंध संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला होंगे। मंच प्रमुख महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, ग्रीनहाउस व्यवस्था प्रमुख पुनीत मित्तल, सुमित पाठक व राजेंद्र ढिल्लो होंगे। पंडाल प्रमुख सीताराम भट्ट व विजय थापा , केंद्रीय नेताओं के प्रवास के लिए डॉ. आदित्य कुमार जिम्मेदार होंगे।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि स्वच्छता प्रमुख आशीष नागरथ व अंशुल चावला , नगर प्रचार प्रमुख जितेंद्र रावत सचिन गुप्ता श्याम पंत राजेश रावत , यातायात पार्किंग का जिम्मा हरीश डोरा व श्याम अग्रवाल, मीडिया की जिम्मेदारी डॉ. देवेंद्र भसीन व सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अजेंद्र अजय अजय व सुबोध भंडारी की होगी। पेयजल व्यवस्था का जिम्मा रंजीत भंडारी, गणोश सिलवाना व सुभाष यादव को व पूजा की संजीव सैनी विशाल गुप्ता आदित्य चौहान व वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेंद्र ढिल्लो, अनिल डबराल, पुनीत मेहता को दी गई है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्त वीरेंद्र बिष्ट, विनय रोहिल्ला, डॉ. आदित्य कुमार, प्रदेश मीडिया टीम के राजीव उनियाल, संजीव वर्मा, संदीप मुखर्जी और वीरेंद्र पुंडीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *