लोक अदालत का आयोजन 8 फरवरी को

रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार जिला न्यायालय रूद्रपुर में एवं वाह्य स्थित दीवानी न्यायालय काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, सितारगंज तथा जसपुर में 08 फरवरी 2020 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यायालयों मे विचाराधीन वादों के अलावा प्री-लीटिगेशन (चैक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामलों, बिजली एवं पानी के बिलों के शमनीय मामलों एवं अन्य पारिवारिक, दीवानी व फौजदारी के शमनीय मामलों जो अभी न्यायालय में योजित नहीं हुये हैं) के मामलों को निस्तारित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *