देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों के अधिशासी अधिकारियों के साथ मानसून सीजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने और वर्षाकाल के दौरान तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व स्थलीय निरीक्षण के आधार पर मानसून के दौरान संभावित किये जाने वाले तत्काल के कार्य और उसके लिए आवश्यक मानवीय और मशीनरी के साथ तत्काल कार्यों के लिए वित्तीय जरूरतों का होमवर्क करते हुए उसके तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में जो ब्लैक स्पाॅट पूर्व में चिन्हित किये गये हैं उनको तत्काल ठीक करें साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में जहां भी के्रश बैरियर की आवश्यकता हो लगायें साथ ही सड़क पर जलभराव होने से यदि कीचड़-मिट्टी, गाद गड्डे हो जाते हैं तो वहां पर गड्डो का भरान करें और जल की निकासी व्यवस्था दुरूस्त कर दें। कालसी और साहिया के बीच जजरेड में मानसून के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया है कि इस जगह पर सुरक्षा कार्य हेतु विश्व बैंक से स्वीकृति मिल चुकी है और वन विभाग स्तर पर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी जेसीबी वाहनों पर मानसून के दौरान कार्य की बेहतर निगरानी हेतु जीपीएस लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तत्काल कार्यों के लिए यदि वित्तीय आपूर्ति में कोई मानक आड़े आ रहा है तो उनकी ओर से शासन को प्रस्ताव तैयार करें
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि जे.एस चैहान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।