हरिद्वार,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। नगर मजिस्टेªट हरिद्वार ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला कारागार मे निरूद्व जिला कारागार बन्दी फजल पुत्र जलील निवासी चुडीयाला गली कस्बा किच्छा जिला उधमसिंह नगर की जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार के दौरान दिनांक 19.04.2020 को हुई मृत्यु के संबंध में मृत्यु के कारणो की जांच की जा रही है। विचाराधीन बन्दी फजल की मृत्यु के संबध मे यदि किसी व्यक्ति का कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो दस दिवस के भीतर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पुरानी कचहरी देवपुरा हरिद्वार में किसी भी कार्य दिवस मे प्रातः 11 बजे से सांय 5 तक उपस्थित होकर अपने बयान अभिलिखित करा सकता है अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हंै।