रुद्रप्रयाग/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राइका मक्कूमठ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में छात्र-छत्राओं को कानून और अधिकारों सहित अन्य जानकारियां दी गई। प्राधिकरण सचिव आरती सरोहा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है। तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। अधिवक्ता गम्भीर सिंह रावत ने वन सम्बन्धी कानूनों की जानकारी दी। शिविर में खंड शिक्षाधिकारी रवि कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद, प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल, वासुदेव सिंह, राजेन्द्र सिंह रौतेला आदि मौजूद थे।