रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जनपद के अन्तर्गत वर्ग-4, वर्ग-1 (ख), वर्ग-3 एवं वर्ग-8 की भूमि पर अध्यासियांे/कब्जेदारो की भूमि को विनियमितीकरण/परीक्षण किये जाने हेतु जनपद के सभी तहसीलो मे दिनांक-24 व 25 फरवरी, 2020 को विशेष शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने बताया जनपद के अन्तर्गत वर्ग-4, वर्ग-1 (ख), वर्ग-3 एवं वर्ग-8 की भूमि पर अध्यासियांे/कब्जेदारो की भूमि को विनियमितीकरण/परीक्षण किये जाने है वे अवश्य इन शिविरो मे मूल आवश्यक दस्तावजो के साथ भाग ले। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपालो को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र मे इसका प्रचार-प्रसार कराये ताकि अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सके।