विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर गांधी पार्क, देहरादून से एक वृहद राज्य स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नाको, भारत सरकार द्वारा इस वर्श विष्व एड्स दिवस के अवसर पर “Community makes the Difference” थीम दी गयी है। जागरूकता रैली का फ्लैग आॅफ डा0 अमिता उप्रेती, महानिदेषक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा किया गया।
उक्त जागरूकता रैली में उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति से डा0 अर्जुन सिंह सेंगर, अपर परियोजना निदेषक एवं श्री अनिल सती, संयुक्त निदेषक, आई0ई0सी0 अनुभाग उपस्थित थे। उक्त जागरूकता रैली गांधी पार्क से आरम्भ होकर गांधी पार्क, घंटाघर, दर्षनलाल चैक, दून चैक, बुद्धा चैक, परेड ग्राउण्ड से होते हुए डुंगा हाऊस में सम्पन्न हुई। उक्त जागरूकता रैली में जनपद देहरादून के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी काॅलेजों के छात्र-छात्राओं जैसे एन0सी0सी0, एस0जी0आर0आर0 काॅलेज, यूथ रेड क्रास, भारत स्काउट एण्ड गाईड, नर्सिंग स्कूल एण्ड काॅलेज, साई इन्स्ट्टीयूट, षिवालिक काॅलेज, डी0आई0टी0 काॅलेज, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, एन0वाई0के0एस0, इण्डियन एकडेमी, सनराईज इन्सट््यूट, देव भूमि गु्रप आॅफ इंस्टीट्षन द्वारा उक्त जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया गया।
उक्त जागरूकता रैली में श्री अनिल वर्मा, अध्यक्ष युथ रेड क्रास, केवल विहार संस्था से श्री आषीश गर्ग, श्री संजय भार्गव, सूचना लोक जनसम्पर्क विभाग से श्री सुरेष भट्ट, ड्रीम सामाजिक संस्था से श्री दीपक नौटियाल के अलावा जागरूकता रैली में जनपद देहरादून में कार्यरत विभिन्न टी0आई0 संस्थाओं, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, देहरादून एवं टैक्नीकल सपोर्ट यूनिट में कार्यरत विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एवं उक्त जागरूकता रैली में विभिन्न सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विष्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संास्कृतिक दल ’संभव मंच परिवार’ के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर एच0आई0वी0/एड्स विशय पर सांस्कृतिक प्रस्तुति करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *