व्हीलचेयर का किया गया वितरण

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। साहस संस्था ने आज देहरादून स्थित इंदिरा नगर क्षेत्र में व्हीलचेयर वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया। विदित हो कि साहस संस्था मलिन बस्ती में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आज आयोजित कार्यक्रम में देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष राहुल सिंघल और सह-अध्यक्ष हर्षित गुप्ता के नेतृत्व में यंग इंडियंस के सदस्य साहस की आकांक्षा जोशी के साथ उपस्थित हुए। साक्षी त्यागी, अहान खान, मोहम्मद कैफ और राजू रेखी को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। सभी लाभार्थी एवं उनके परिजनों ने आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *