’शिवसेना’ की देहरादून इकाई ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। ’शिवसेना’ की उत्तराखंड इकाई द्वारा देश की दो महान विभूतियों के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये, इसी शृंखला मे ’शिवसेना’ की देहरादून इकाई ने ’दून मेडिकल कॉलेज’ मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शिव सेना प्रमुख उत्तराखंड श्री गौरव कुमार जी ने 51वी बार रक्त दान करके शिवसेनिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी के लिए बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिये आजाद हिंद फौज का निर्माण किया था ठीक उसी प्रकार माननीय ’हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे’ जी ने देश के आन्तरिक दुश्मनो से लड़ने के लिए ’वीर छत्रपति शिवाजी महाराज’ के नक्शेकदम पर चलकर ’शिवसेना’ का निर्माण किया जिसके फलस्वरुप आज देशभर के अंदर करोड़ों शिवसैनिक भगवा पहनकर अपने अपने क्षेत्रों मे तैनात हैं और उनके पदचिन्हों पर चल कर देश के आन्तरिक दुश्मनों से लड़कर लोगों को उनका हक दिलाने तथा अपनी मातृभूमि की अस्मिता और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें इन दोनों महान विभूतियों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार देश की सेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए, देश सर्वोपरि है न व्यक्ति विशेष। आज हम सभी मिलकर प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम सदैव निस्वार्थ भाव से देश की सेवा को तत्तपर रहेंगे।
इस अवसर पर गौरव खण्डेलवाल, दर्शन डोभाल, पंकज तायल, शामेन्द्र मल, गिरधर गोपाल लूथरा, विकास सिंह, मंजीत भट्ट, मनोज सरीन, भूपेन्द्र ठाकुर, आशीष मित्तल, शिव नारायण, पिंकी गौतम, वासु परवन्दा, शिवम गोयल, मनोज बोहरा, रोहित बेदी, अमन आहूजा, विशाल बेदी, विकास राजपूत, नितिन कुमार, विकास मल्होत्रा, नितिन शर्मा, ऋषभ ठाकुर, इन्द्रेश गुप्ता, अभिषेक साहनी, विजय गुलाटी, अरविन्द शर्मा, अभिनव बेदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *