शिव सेना ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र को किया आग के हवाले

हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का विरोध
देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने के विरोध में शिवसेना ने उनके चित्र को आग के हवाले कर दिया।
इससे पूर्व आयोजित सभा में शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा की आज भा॰ज॰पा के नेता अपना आपा खो चुके है और ऊल-जलूल बयान देने में लगे है, कभी प्रधानमंत्री की तुलना भगवानो के नेता के रूप में करते हैं और कभी मोदी चालीसा बना कर हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रहे है। शिवसेना उपप्रमुख शिवम गोयल ने कहा की आज भा॰ज॰पा का शीर्ष नेतृत्व बेलगाम व अहंकारी हो गया हैं। भा॰ज॰पा को यह नहीं भुलना चाहिए की कभी देश में राज करने वाली कांग्रेस आज कहा हैं और भा॰ज॰पा भी कभी मात्र 2 सीटों की पार्टी थी। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में प्रधानमंत्री की भक्ति करने की बजाय भा॰ज॰पा को देश के गरीब एंव मध्यम वर्गीय व्यक्तियों के बारे में सोचना चाहिए। इस अवसर पर मनोज सरीन, रोहित बेदी, संजीव मैठानी, मनोज वोहरा, विकास मल्होत्रा, वासु परविंदा, अभिषेक साहनी, फरीद अली, रजत विश्नोई, हर्ष सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *